Jharkhand Police Job 2026: आवेदन प्रक्रिया, फिजिकल टेस्ट और तैयारी गाइड

Jharkhand Police Job 2026 ,में नौकरी करना कई युवाओं का सपना होता है। यह नौकरी न केवल सम्मान जनक जोते है, बल्कि इसमें देश और समाज की सेवा करने का अवसर भी मिलता है। अगर आप भी Jharkhand Police में जाना चाहते हैं, तो

इस आर्टिकल में हम आपको योग्यता, भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, फिजिकल टेस्ट और तैयारी के सही तरीके के बारे में विस्तार से बताएंगे जो आपको Jharkhand Police बनने मे आपको सहयोग हो सके।

Jharkhand Police क्या है?

Jharkhand Police राज्य की कानून-व्यवस्था संभालने वाली प्रमुख सरकारी संस्था है। इसकी भर्ती Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) या Jharkhand Police Recruitment Board के माध्यम से की जाते है।

Jharkhand Police में कौन-कौन से पद होते हैं?

Jharkhand Police में अलग-अलग पदों पर भर्ती निकालते रहते है, जैसे:

  • सिपाही (Constable)
  • ड्राइवर कांस्टेबल
  • सब-इंस्पेक्टर (SI)
  • होम गार्ड
  • टेक्निकल पद (रेडियो ऑपरेटर आदि)

हर पद के लिए योग्यता और चयन प्रक्रिया थोड़ी अलग होते है।

Jharkhand Police में भर्ती के लिए योग्यता (Eligibility)

शैक्षणिक योग्यता

  • सिपाही (Constable): 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए
  • सब-इंस्पेक्टर (SI): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना चाहिए

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष से ऊपर

अधिकतम आयु:

  • सामान्य वर्ग: 25 वर्ष
  • OBC: 27 वर्ष
  • SC/ST: 30 वर्ष

नियम :- सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST समुदाय लोगो को छूट मिलते है

राष्ट्रीयता

उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना बहुत अनिवार्य है नहीं तो आप Jharkhand Police मे नहीं जा सकते है।

Jharkhand Police भर्ती प्रक्रिया (Selection Process)

Jharkhand Police में चयन मुख्य रूप से चार चरणों में होता है:

1. लिखित परीक्षा (Written Exam)

लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और हिंदी से प्रश्न पूछे जाते हैं, जो सही जवाब देना होता है।

मुख्य विषय:

  • सामान्य ज्ञान (Jharkhand GK विशेष)
  • गणित
  • मानसिक क्षमता (Reasoning)
  • हिंदी / सामान्य अध्ययन

2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test)

पुरुष उम्मीदवार:

  • दौड़: 1600 मीटर (5–6 मिनट में)
  • ऊंचाई: न्यूनतम 160 सेमी या 5 fit 5 inch लम्बाई होना अनिवार्य है, तब आप Jharkhand Police बन सकते है
  • छाती: 81–86 सेमी

महिला उम्मीदवार:

  • दौड़: 800 मीटर
  • ऊंचाई: न्यूनतम 148 सेमी

3. शारीरिक माप (Physical Measurement Test – PMT) :-

इसमें ऊंचाई, छाती और वजन की जांच की जाती है।

4. मेडिकल टेस्ट

अंतिम चरण में उम्मीदवार की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य जांच होती है।

Jharkhand Police की सैलरी (Salary)

Jharkhand Police की सैलरी 7th Pay Commission के अनुसार होती है:

  • Constable: ₹21,700 – ₹69,100
  • SI: ₹35,400 – ₹1,12,400

इसके अलावा:

  • DA (महंगाई भत्ता)
  • HRA
  • मेडिकल सुविधा
  • पेंशन

Jharkhand Police भर्ती फॉर्म कैसे भरें?

  • 1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • 2.“Police Recruitment” नोटिफिकेशन देखें
  • 3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें
  • 4. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • 5. फीस जमा करें
  • 6. फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें

Jharkhand Police की तैयारी कैसे करें?

1. सिलेबस को अच्छे से समझें :- सबसे पहले पूरा सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जानें।

2. Jharkhand GK पर फोकस करें :- राज्य से जुड़े सवाल परीक्षा में ज्यादा पूछे जाते हैं।

3. रोज फिजिकल प्रैक्टिस करें

  • रोज दौड़ लगाएं
  • पुश-अप, सिट-अप करें
  • शरीर को फिट रखें

4. पुराने प्रश्न पत्र हल करें :- पिछले सालों के प्रश्न पत्र हल करने से परीक्षा का पैटर्न समझ आता है।

5. टाइम टेबल बनाएं :- रोजाना 4–6 घंटे की पढ़ाई करें और समय को सही तरीके से बांटें।

Jharkhand Police जॉब के फायदे

  • सरकारी नौकरी की सुरक्षा
  • समाज में सम्मान
  • स्थायी आय
  • प्रमोशन के अवसर
  • देश और राज्य की सेवा

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप मेहनती हैं, अनुशासन में रह सकते हैं और देशसेवा का जज्बा रखते हैं, तो Jharkhand Police आपके लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प है। सही रणनीति, नियमित पढ़ाई और फिजिकल फिटनेस के साथ आप इस परीक्षा को जरूर पास कर सकते हैं।

सलाह: भर्ती से जुड़ी हर नई जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पर नजर रखें।

Leave a Comment